
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पुलिस महानिदेशक पीएसी आलोक सिंह ने सैंजनी, बदायूं में निर्माणाधीन वीरांगना अवंतीबाई महिला बटालियन का निरीक्षण किया। साथ ही हस्तगत अनावासीय भवनों व प्रचलित आवासीय निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। डीजी आलोक सिंह ने साफ कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
DG की दो टूक, समय से हो गुणवत्तापूर्ण निर्माण

कहा कि सभी कार्य समय से पूरे होने चाहिए। डीजी श्री सिंह ने इन भवनों का निर्माण सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बताते चलें कि बदायूं के सैजनी में महिला पीएसी बटालियन का निर्माण हो रहा है।
ये भी पढ़ें: उप निदेशक-लेखाधिकारी गिरफ्तार, 8 करोड़ का चित्रकूट मंडी घोटाला मामला
इसकी लागत लगभग 412 करोड़ रुपए है। निरीक्षण के दौरान रमित शर्मा एडीजी बरेली जोन, डीएम अवनीश राय, एसपी अंकिता शर्मा, आकाश तोमर सेनानायक 8वीं वाहिनी बरेली भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ
उप निदेशक-लेखाधिकारी गिरफ्तार, 8 करोड़ का चित्रकूट मंडी घोटाला मामला
