Wednesday, July 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ: ARTO ललित कुमार के घर छापा-कई किलो सोना-चांदी और कैश बरामद

एआरटीओ ललित कुमार व विजिलेंस टीम।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: विजिलेंस ने आगरा के एआरटीओ रहे ललित कुमार के लखनऊ में अलीगंज स्थित घर पर छापा मारा है। विजिलेंस ने एआरटीओ ललित कुमार के घर से डेढ़ करोड़ से ज्यादा कैश, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी बरामद की है। बताते हैं कि कई करोड़ की अचल संपत्तियां के दस्तावेज भी एआरटीओ के घर से मिले हैं।

7 और 8 जुलाई को लखनऊ में हुई छापेमारी

बरामद हुए सोना-चांदी और आभूषणों का अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ बताई जा रही है। सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार एआरटीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा था। 7 और 8 जुलाई 2026 को लखनऊ में अलीगंज स्थित सेवानिवृत एआरटीओ ललित कुमार के घर छापा मारा गया।

ये भी पढ़ें: यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

घर से अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई नगदी, जेवर और अन्य कीमती सामान बरामद किया। लखनऊ, नोएडा और रायबरेली में जमीनें, फ्लैट और खेती की जमीनों के कागज भी मिले हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले 

बताया जाता है कि इसके अलावा लग्जरी कारें, बैंक, म्यूचुअल फंड्स, फिक्स्ड डिपॉजिट में लगभग 1 करोड़ का निवेश मिला। इस कार्रवाई में पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक सतर्कता ने लखनऊ सेक्टर की टीम को 1 लाख रुपए ईनाम देने की घोषण की है।

ये भी पढ़ें: कानपुर में आयकर छापे, ज्वेलर्स और एमराल्ड के प्रमोटर के ठिकानों पर कार्रवाई

यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

कानपुर में आयकर छापे, ज्वेलर्स और एमराल्ड के प्रमोटर के ठिकानों पर कार्रवाई

बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले