Saturday, June 27सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर-राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कंफर्म हुआ चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

Theft of Ram Mandir offerings-resignations of ChampatRai and AnilMishra

समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे कंफर्म हो गए हैं। आज गोविंद देव गिरी के बयान से दोनों के इस्तीफा देने की खबर की पुष्टि हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर आई थी, लेकिन पुष्टि नहीं हुई थी। मामले में पहली एफआईआर भी दर्ज हो गई है। इसमें चंपत और अनिल के करीबी आठ आरोपियों को पुलिस ने चुपचाप जेल भी भेज दिया है। उधर, विपक्ष लगातार मामले में सरकार पर हमलावर है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में दोनों पर गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया है। अब इस मामले में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बयान भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें: यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिला पद..पढ़ें पूरी लिस्ट 

गिरी ने अपने बयान में चंपत और अनिल के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। बताते चलें कि श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का यह बड़ा और शर्मनाक मामला बीती 6 जून को सामने आया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मामले में खुलासा किया था। 13 जून को जांच के लिए एसआईटी गठित हुई थी। इसमें चंपत राय और अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप हैं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: CMYogi सख्त, चार अफसर सस्पेंड-चार गिरफ्तार

दूसरी तरफ पुलिस ने मामले में पहली एफआईआर भी दर्ज की है। एफआईआर में चंपत और अनिल के बेहद करीबी टिन्नू यादव, गणना प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, रमाशंकर मिश्रा और करुणेश पांडेय आरोपी हैं।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के आधार पर आरोपियों के हवाले से 79.85 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। उधर, विपक्षी दल लगातार इस मामले को लेकर हमलावर हैं।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें.. 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..