Tuesday, June 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कांग्रेस का ‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

Congress campaign against 'Great Nicobar Project' in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस पार्टी ने ‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेसियों ने इस प्रोजेक्ट को मोदी सरकार की साजिश कहा। बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि सरकार निकोबार की प्राकृतिक धरोहर को नष्ट करने जा रही है। कहा कि मोदी सरकार अपने उद्योगपति दोस्तों की मदद के लिए साजिश रच रही है। देश की इस प्राकृतिक धरोहर को बचाने के लिए जनता को एकजुट होना होगा। कहा कि इसीलिए कांग्रेस पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है।

कांग्रेसी बोले, उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का षणयंत्र

जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान 8 जून से शुरू हुआ है। यह 15 जून तक चला। इसी क्रम में शहर के शंकरनगर में बीती शाम संतोष द्विवेदी के निज निवास पर कार्यक्रम हुआ।

ये भी पढ़ें: बांदा में युवाओं ने DM को अवैध खनन के खिलाफ दिया ज्ञापन 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का षणयंत्र रच रही है। कहा कि ग्रेट निकोबार आईलैंड में हजारों की संख्या में वर्षा वृक्षों को काटा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बांदा: पैलानी में पीपा पुल समस्या-पूर्व सांसद विशंभर निषाद का डीएम को ज्ञापन

यह बड़ी प्राकृतिक हानि होगी। इतना ही नहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, शोएब रिजवी, बी.लाल भाई, कमलेश कुशवाहा, उमाकांत पटेल, प्रेरणा द्विवेदी, तपस्या, नैन्सी गुप्ता, लक्ष्मी धुरिया आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संग शहीद के गांव पहुंचे कांग्रेसियों ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

बांदा में बड़ी घटना, नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत

बांदा में युवाओं ने DM को अवैध खनन के खिलाफ दिया ज्ञापन

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत