Friday, June 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: घर में चला रहा था नकली गुटखा फैक्ट्री-पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में शातिर दिमाग व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से नकली गुटखा फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस ने छापा मारकर नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। साथ ही आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामला शहर के रब्बानिया नगर का है। मौके से पुलिस ने लगभग दो लाख का निर्मित, अर्द्धनिर्मित गुटखा, अन्य सामग्री और रैपर बरामद किए हैं।

शहर के रब्बानिया नगर का मामला

यह जानकारी के बांदा की सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम थाना कोतवाली नगर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली।

ये भी पढ़ें: बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात  

पता चला कि शहर के रब्बानिया नगर में बाबूलाल अपने मकान में नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री चला रहा है। गुटखा बनाने के लिए छोटी-मोटी मशीनें भी लगाए है।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में दो युवकों की डूबने से मौत, नहाते समय घटनाएं.. 

इसके बाद पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। आरोपी बाबूलाल को रंगे हाथों गुटखा बनाते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल ने बताया कि वह बीते कई महीनों से मकान में अवैध नकली गुटखा बना रहा था।

ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल

तैयार माल को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज रही है। घटना की काफी चर्चा है। आसपास के लोग भी पुलिस के खुलासे के बाद काफी हैरान हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा: ड्रमों में डीजल भरकर एमपी बार्डर ले जा रहे दो को पुलिस ने पकड़ा 

हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण

दर्दनाक: बांदा में दो युवकों की डूबने से मौत, नहाते समय घटनाएं..

बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल

बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात