Saturday, June 13सही समय पर सच्ची खबर...

सख्ती फेल, बांदा में एमपी बाॅर्डर से फिर आने लगे सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रक

Overloading by Madhya Pradesh mafia ruins UP roads in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में फिर ओवरलोड खनन ट्रकों की एंट्री चालू हो गई है। बताते हैं कि फिर सैकड़ों बालू लदे ओवरलोड ट्रक एमपी बाॅर्डर से इंट्री कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि एमपी के ओवरलोड सिंडीकेट माफियाओं ने फिर से साठगांठ कर ली है। गिरवां और मटौंध सीमा से बांदा में एमपी के ओवरलोड ट्रकों बेरोक-टोक आ रहे हैं। कुछ दिन पहले आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर कार्रवाई की थी। अब आरटीओ विभाग ने भी फिर से चुप्पी साध ली है।

यूपी की सड़कें बर्बाद कर रहे एमपी के खनन माफिया

इस तरह मध्य प्रदेश के ओवरलोड खनन ट्रक उत्तर प्रदेश की सड़कों को बर्बाद कर रहे हैं। मामले में बांदा आरटीओ विभाग के अधिकारियों और बार्डर के थानों की पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!

कुछ दिन पहले आरटीओ विभाग ने संबंधित ओवरलोडिंग की खबरों के बाद ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट के खनन ट्रकों को पकड़ा था। कुछ दिन एमपी से खनन के ओवरलोड ट्रकों पर लगाम रही। लेकिन अब फिर वही हालात हो गए हैं। सूत्र बताते हैं कि दो दिन से फिर मध्य प्रदेश के ओवरलोड ट्रकों की एंट्री चालू हो गई है।

ये भी पढ़ें: एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..

एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले..

बांदा: एमपी की खनन ओवरलोडिंग से यूपी की सड़कें तबाह, माफियाओं के आगे सिस्टम मौन!

बांदा में विडंबना! ओवरलोडिंग को छूट देकर ई-रिक्शा और हेलमेट के पीछे भाग रहा RTO विभाग