Monday, June 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात

In Banda girl student gang raped

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में यह वारदात
नवाब टैंक के पास हुई है। बताते हैं कि आरोपी कथित प्रेमी ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। फिर कार में दोस्तों के साथ छात्रा को लेकर काफी देर तक इधर-उधर घूमता रहा। इसके बाद शाम को नवाब टैंक के पास छात्रा को शराब पिलाई और गांजे का नशा कराया। छात्रा जब नशे में हो गई, तो युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगर किया। हालांकि, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी महोखर गांव व आसपास के बताए जा रहे हैं।

कई घंटे कार में घुमाया, फिर नवाबगंज टैंक क्षेत्र में वारदात

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती बांदा के एक कालेज में बीएससी छात्रा है। बताते हैं कि युवती का महोखर
गांव के रहने वाले आदित्य मिश्रा नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। आरोपी युवक ने छात्रा को मिलने के बहाने बुलाया।

आरोपियों ने शराब पिलाने के बाद कराया गांजे का भी नशा

इसके बाद कई घंटे कार में लेकर घूमता रहा। घटना रविवार की है। कार में उसके साथ तीन और दोस्त भी थे।

ये भी पढ़ें: महोबा: दलित छात्रा से गैंगरेप मामले में दो और गिरफ्तार-3 जा चुके जेल

बताया जा रहा है कि शाम को प्रेमी और उसके दोस्त छात्रा के साथ कार से नवाब टैंक क्षेत्र में पहुंचे। वहां युवती को जबरन शराब पिलाई। फिर गांजे का नशा भी कराया।

वारदात को अंजाम देकर छात्रा को छोड़ भागे चारों आरोपी

छात्रा के नशे में होने के बाद चारों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद चारों आरोपी युवक उसे छोड़कर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: बांदा में विवाहिता सीमा पांडे की मौत से उठ रहे गंभीर सवाल, भाई ने हत्या के..

देर रात युवती किसी तरह घर पहुंची। परिवार के लोग बिना देरी किए पीड़िता को लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे।

इन 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल..

वहां पुलिस ने युवती की तहरीर पर महोखर गांव के आदित्य मिश्रा, अमित उर्फ बिल्लू, देहात कोतवाली क्षेत्र के कमनौड़ी निवासी अनिल पाल उर्फ सौरभ उर्फ अवनीश तथा कोतवाली के जमुनीपुरवा रोड निवासी सत्यम सिंह के खिलाफ मुकदमा लिखा।

पुलिस ने कराया पीड़ित छात्रा का भी डाॅक्टरी परीक्षण

चारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा हुआ है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर रात में एक्टिव हुईं पुलिस टीमों ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आज चारों को जेल भेज दिया गया। उधर, पीड़ित युवती का डाॅक्टरी परीक्षण कराया गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा में छात्रा से गैंगरेप-कोचिंग से लौटते समय टेंपो चालक ने साथी संग की वारदात, एनकाउंटर में गिरफ्तार

बांदा में छात्रा से गैंगरेप-कोचिंग से लौटते समय टेंपो चालक ने साथी संग की वारदात, एनकाउंटर में गिरफ्तार

Banda: हाथ में कानपुर से चोरी बाइक-कमर में तमंचा, बांदा पुलिस ने पकड़ा

विडंबना! बांदा स्टेडियम में पानी को तरसती खेल प्रतिभाएं-अधिकारी मूकदर्शक