Monday, June 1सही समय पर सच्ची खबर...

Banda: हाथ में कानपुर से चोरी बाइक-कमर में तमंचा, बांदा पुलिस ने पकड़ा

criminals came to Banda to sell bike stolen from Kanpur were arrested
पुलिस हिरासत में दोनों अपराधी।

समरनीति न्यूज, बांदा: कानपुर से चोरी बाइक को बेचने आए दो शातिर अपराधियों को बांदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के कब्जे से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर उन्हें जेल भेज रही है। मामला बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र का है।

चोरी की बाइक और ऊपर से कमर में छिपा था तमंचा

की मोटर साइकिल और कमर में तमंचा छिपाकर दो अपराधी रफ्तार भर रहे थे। तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों को दबोच लिया। अब उनके पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है। मामला बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र का है।

बांदा के रहने वाले दोनों, पुराना आपराधिक इतिहास भी

जानकारी के अनुसार, एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में अतर्रा पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बीती रात अतर्रा पुलिस ने 2 अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ पकड़ा। जांच में पता चला कि उनके पास मिली बाइक भी चोरी की है।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक-बांदा क्योटरा: पिता संग नदी में नहाने गए इकलौते बेटे की डूबकर मौत

मामला सेमरिया मिर्दहा साई मंदिर के पास का है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइक दोनों ने बीती 28 मई को कानपुर रमाबाई चौराहे से चोरी की थी। फिर नंबर प्लेट बदलकर किसी को बेचने बांदा आए थे।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, खनन के ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को कुचलकर ई-रिक्शा को रौंदा-पांच की मौत

पुलिस तलाशी में अभियुक्त गुरु प्रसाद के कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी मिला। दोनों की पहचान मुकेश कुमार पुत्र विजय बहादुर निवासी नगनेधी थाना अतर्रा तथा गुरु प्रसाद पुत्र अशोक निवासी नगनेधी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: बांदा में हाइवे पर स्काॅर्पियो-डंपर में भीषण टक्कर, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस टीम में संजीव चौबे थानाध्यक्ष, दरोगा गौरव सिंह, बालमुकुंद शुक्ला, सिपाही पंकज द्विवेदी, रवींद्र श्रीवास, प्रदीप यादव शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा भूरागढ़ पुल: पिता ने डांट दिया तो बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम..

दर्दनाक-बांदा क्योटरा: पिता संग नदी में नहाने गए इकलौते बेटे की डूबकर मौत

बांदा में बड़ा हादसा, खनन के ट्रक ने साइकिल सवार रिटायर्ड शिक्षक को कुचलकर ई-रिक्शा को रौंदा-पांच की मौत