Wednesday, May 27सही समय पर सच्ची खबर...

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े रियल स्टेट कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या

realestate businessman murder in broad daylight in Lucknow
कारोबारी संदीप (बाएं) और मौके पर पुलिस (दाएं)

समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज एक रियल स्टेट कारोबारी की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। कारोबारी की हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस की कई टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हैं। डीसीपी साउथ अमित आनंद समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।

दिनदहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी  

डीसीपी साउथ का कहना है कि संदीप सिंह (41) मौजूदा समय में पीजीआई के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराये पर रहते हैं। कल्ली पश्चिम इलाके में उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का आफिस है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: रियल एस्टेट कारोबारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड, IPL सट्टे में..

आज एक बदमाश सफेद गमछा लपेटे वहां पहुंचा और संदीप को एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन गोलियों मारीं। हत्यारे ने एक गोली कारोबारी के सीने में और एक पेट और सिर में मारी।

इसके बाद हत्यारा बाइक से अपने साथी बदमाश के साथ बैठकर भाग निकला। खून से लथपथ संदीप गोलियां लगने के बाद गिर पड़े। संदीप का कर्मचारी विपिन कार से उतर कर वहां पहुंचा।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म, बांदा का दीपक यादव गिरफ्तार..पुलिस की 4 टीमें

उसने शोर मचाते हुए उन्हें संभाला। घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तबतक उनकी मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि रंजिश और रुपए के लेन-देन में वारदात होना लग रहा है। पुलिस टीमें हत्यारों की तलाश में जुट गई हैं।

लखनऊ: रियल एस्टेट कारोबारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड, IPL सट्टे में..

लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म, बांदा का दीपक यादव गिरफ्तार..पुलिस की 4 टीमें

UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और..