
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज अपहरण-दुष्कर्म पीड़ित नीट छात्रा के घर पहुंचे। वहां पीड़ित परिजनों से मिले। इस दौरान कथित रूप से अजय राय ने पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी नेताओं ने इसकी निंदा की है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो को बताया एआई जनरेटेड
हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसे एआई जनरेटेड बताया है। दरअसल, दोपहर लगभग 1 बजे भीषण धूप के बीच अजय राय महोबा पहुंचे। वहां अपहरण कर दुष्कर्म का शिकार हुई नीट छात्रा के मामले में पुलिस पर निशाना साधा।
ये भी पढ़ें: सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी
साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और दोषियों के घरों पर बुल्डोजर चलवाने की मांग की। कहा कि छात्रा को आरोपियों ने 16 दिनों तक बंधक बनाकर इंजेक्शन दिए।
ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट
प्रताड़ित कर जबरन शादी करा दी। आरोप लगाया कि पुलिस निष्क्रिय रही और अपराधियों को ही संरक्षण देती रही। छात्रा का सपना डाॅक्टर बनना था। 3 मई को उसकी परीक्षा भी थी।
यह है पूरा मामला
नीट की तैयारी कर रही छतरपुर (मप्र) के एक गांव की 25 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने 16 दिन बाद बरामद किया। छात्रा ने बताया था कि 30 अप्रैल को लाइब्रेरी से कमरे पर जाते समय उसका अपहरण हुआ था।
फिर उसके साथ दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने उसके गांव के ही मोहित श्रीवास, अंकित श्रीवास व संतराम श्रीवास को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों से मिलकर लौट रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..
सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी
हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले?
पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट
‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..
