
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत के ठेके की आड़ में हाइवे पर ‘गुंडाटैक्स’ वसूली जारी है। सवाल उठ रहे हैं कि यह 19 करोड़ का ठेका है या रंगदारी रैकेट? अब इसे लेकर जिला पंचायत पर भी सवाल उठ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पड़ोसी जनपद महोबा में आयुक्त अजीत कुमार की सख्ती के बाद ऐसे ही रंगदारी रैकेट पर एक्शन हुआ है। लेकिन बांदा में जिला पंचायत ठेके की आड़ में ‘गुंडाटैक्स’ वसूली जारी है। ऐसा लग रहाहै कि जिला पंचायत ठेके की आड़ में रंगदारी रैकेट काम कर रहा है।
आयुक्त की कार्रवाई महोबा में असरदार, लेकिन बांदा में बेअसर

हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि आयुक्त की महोबा में सख्ती के बाद स्थिति नहीं बदली है। सूत्रों का कहना है कि वसूली के अवैध अड्डों से जिपं के बोर्ड हटा दिए गए हैं। थोड़ा छिपकर वसूली हो रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध में हाइवे पर गुंडाटैक्स वसूली
इनमें गिरवां, मटौंध के अलावा शहर से सटे दुरैड़ी शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि ठेका इसीलिए ज्यादा कीमत पर लिया गया है, ताकि इसकी आड़ में ‘गुंडाटैक्स’ वसूली हो।
गिरवां क्षेत्र में खोही के पास अवैध वसूली का अड्डा

इसी तरह गिरवां क्षेत्र में खोही गांव के पास वाहनों से अवैध वसूली हो रही है। ऐसे ही दुरैड़ी में हाइवे पर गुंडा टैक्स वसूली की जगह थोड़ी बदल गई है।
30 अप्रैल को हुआ था परिवहन शुल्क वसूली का ठेका
दरअसल, बांदा जिला पंचायत का वर्ष 2026-27 के लिए खनिज परिवहन शुल्क वसूली का ठेका ‘पांडेय समूह’ के नाम हुआ है। यह ठेका 19,04,99,368 रुपए में स्वीकृत हुआ है, जो कि बीते वर्ष की अपेक्षा कई गुना ज्यादा है।
ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध में हाइवे पर गुंडाटैक्स वसूली
30 अप्रैल 2026 को ई-नीलामी के जरिए हुए इस ठेके के बाद जिले में तहबाजारी परिवहन शुक्ल की वसूली शुरू हुई। उधर, जिला पंचायत के एमए अरविंद मोहन से बात करने का प्रयास किया गया। उनके चालक ने उठाया और बताया कि साहब मीटिंग में हैं।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर : बांदा जिला पंचायत की टेंडर प्रक्रियाएं निरस्त, BJP सदस्यों की शिकायत पर जांच, आयुक्त का एक्शन
बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध में हाइवे पर गुंडाटैक्स वसूली
बांदा में भाजपाइयों में रार: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आपस में भिड़े अध्यक्ष-विधायक गुट के सदस्य
बांदा: फर्जी बेनामा गैंग का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार-12 पहले से जेल में..
बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज
दर्दनाक: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, क्योटरा के थे दोनों..
