
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में कुल 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती होगी। इनमें 11500 शिक्षक होंगे। वहीं 10000 अनुदेशक शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को लोकभवन में यह ऐलान किया।
लोकभवन में कार्यक्रम में बोले CM Yogi..
दरअसल, सीएम रविवार को लोकभवन सभागार में आयोजित अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..
सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा आयोग का गठन होने के बाद विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों का चयन हो रहा है। 11508 नए शिक्षकों का अधियाचन भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्रों, 24,296 अनुदेशकों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ना प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..
CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..
‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप..
