Monday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बड़ा हादसा, बोलेरो पलटने से एक की मौत-3 घायल

Major accident in Banda-one dead

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तेज रफ्तार बोलेरो पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बोलेरो में सवार 3 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो पलटने से यह हादसा जसपुरा थाना क्षेत्र में हुआ है। उधर, युवक की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

महोबा से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के गांजीपुर गांव के जयदेव (42) अपनी ससुराल महोबा जिले के सिचौरा गांव गए थे। सोमवार को वह अपनी पत्नी पूजा व बच्चों संग वापस घर लौट रहे थे। सभी लोग बस से पैलानी डेरा उतरे।

ये भी पढ़ें: बांदा: शादी से एक दिन पहले युवती हुई प्रेमी संग फरार-FIR 

फिर वहां से बोलेरो में बैठकर गांव के लिए चले। बताते हैं कि रास्ते में कानाखेड़ा के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जयदेव व उनकी पत्नी पूजा (38), चालक विशंभर (50), बसंत सिंह (55) घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: बांदा : जीजा ने घर में अकेली साली को दबोचा-दुष्कर्म का किया प्रयास, आहत पीड़िता ने लगा ली फांसी 

बुलेरो में मौजूद रदधो, अंशिका, रोहन, बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को स्वास्थ केंद्र पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा: RTO ऑफिस के पास बेटे की मौत-पिता घायल, ट्रक जला

वहां डॉक्टरों ने देखते ही घायल बसंत को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताते हैं कि हादसे का शिकार परिवार महोबा से लौट रहा था।

ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत..जांच में जुटी पुलिस  

दर्दनाक: बांदा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत..जांच में जुटी पुलिस