Friday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक हादसा: RTO ऑफिस के पास बेटे की मौत-पिता घायल, ट्रक जला

Tragic accident in Banda: Son dies father injured

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में RTO ऑफिस के पास दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मोपेड सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इससे बेटे की मौत हो गई, पिता घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में फंसी मोपेड घिसटने से ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक जल गया। बाद में दमकल विभाग की टीम ने ट्रक की आग को काबू में किया।

वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे दोनों

Tragic accident in Banda: Son dies father injured

हादसे में धू-धूकर जला पूरा ट्रक

जानकारी के अनुसार, शहर के रहोनिया के अनमोल (14) अपने पिता बाबूलाल गुप्ता के साथ बीती रात बबेरू रोड स्थित मैरिज हॉल में शादी
समारोह में गए थे।

ये भी पढ़ें: जालौन में बड़ा हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत-4 गंभीर

रात में दोनों मोपेड से घर लौट रहे थे। मोपेड अनमोल चला रहे थे। बताते हैं कि आरटीओ ऑफिस के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी।

Tragic accident in Banda: Son dies father injured

पिता छूलकर दूर गिरे। वहीं अनमोल मोपेड समेत ट्रक में फंसकर घिसटते चले गए। इससे ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। जबतक लोग वहां पहुंचे, बालक की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें: बांदा: शादी से एक दिन पहले युवती हुई प्रेमी संग फरार-FIR

वहीं ट्रक में लगी आग को दमकल विभाग की गाड़ियों से काबू किया गया। मृतक के ताऊ सुभाष गुप्ता का कहना है कि अनमोल दो भाइयों में बड़े थे। पिता को लेकर मोपेड से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद मां समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: तपते बांदा को बारिश-ओलावृष्टि ने दी राहत-खुशनुमा हुआ मौसम, पारा लुढ़का 

बांदा में मंत्री नंदी ने शिक्षामित्रों को दिए सांकेतिक चेक

बांदा: सपा जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट-सपाइयों का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन-ज्ञापन

बांदा: विद्यालय में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में छात्रों से पूछे गए सवाल

बांदा ASP शिवराज बने प्रेरणा की मिसाल-ड्यूटी के साथ पूरी की पीएचडी