Friday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

अखिलेश ने ममता पर लुटाई ‘ममता’, कहा-BJP ने वोट लूटा-बंगाल विधानसभा भंग

AkhileshYadav reach Bengal showered 'Mamata' on Mamata

समरनीति न्यूज, ब्यूरो: सपा मुखिया अखिलेश यादव आज बंगाल पहुंचे। बंगाल में अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाकात की। सपा मुखिया ने कहा कि ‘दीदा हारी नहीं हैं, बल्कि भाजपा ने वोट लूटे हैं।’ सपा मुखिया अखिलेश ने ममता बनर्जी को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। कहा कि ‘दीदी आप लड़ी हैं।’ इसी बीच शाम को खबर आई है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने वहां की विधानसभा को भंग कर दी है।

3 बार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साधारण से घर में मुलाकात

AkhileshYadav reach Bengal showered 'Mamata' on Mamata

उधर, बंगाल पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को गले लगाया। कहा कि ‘तुम अच्छा चुनाव लड़े।’ 3 बार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साधारण से घर में अखिलेश यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अखिलेश यादव ने कहा, बंगाल में लोगों को डराकर वोट डलवाए गए

इन तस्वीरों को सपा मुखिया ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ममता दीदी तीन बार की बंगाल की मुख्यमंत्री हैं, लेकिन घर देखिए बेहद साधारण है।

ये भी पढ़ें: UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार..

अखिलेश यादव ने कहा कि जितनी भी संस्थाएं थीं, जिनका काम निष्पक्ष चुनाव कराना था, उन तमाम संस्थाओं ने अपनी क्रेडिबिलिटी अब खो दी है। सपा मुखिया ने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) हमेशा भाजपा की आंखों में खटकती रही हैं।

ये भी पढ़ें: पढ़िए कौन कहां भारी! बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम

बताते हैं कि ममता बनर्जी ने इन हालात में अखिलेश यादव को बंगाल आने से मना किया था। मगर वह नहीं माने तो गुरुवार को उनसे मिलने बंगाल पहुंचे।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में बीजेपी की जनाक्रोश महिला पदयात्रा, सीएम योगी भी रहे..

सपा मुखिया ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उधर, शाम को खबर आई कि बंगाल के राज्यपाल ने आज विधानसभा को कार्यकाल पूरा होने पर भंग कर दिया है।

पढ़िए कौन कहां भारी! बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम