Tuesday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सिपाही पर यौन शोषण का मुकदमा-सहायक पुलिस अधीक्षक को जांच

case-of-sexual-harassment-against-constable-in-banda
सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवती ने सिपाही पवन कनौजिया पर यौन शोषण का मुकदमा लिखाया है। युवती ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर सिपाही पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। साथ ही न्याय की गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जांच के आदेश दिए। एसपी ने पूरे मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक को सौंपी है। पुलिस ने आरोपी सिपाही पर मुकदमा दर्ज किया है।

सहायक पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच

case-of-sexual-harassment-against-constable-in-banda

सोशल मीडिया पर वायरल आरोपी सिपाही की फोटो

दरअसल, युवती का आरोप हैं कि सिपाही पवन कनौजिया ने कालिंजर में तैनाती के समय उसे शादी का झांसा दिया। फिर कई साल उसका शोषण किया। इतना ही नहीं उससे रुपए और जेवर भी ऐंठ लिए।

case-of-sexual-harassment-against-constable-in-banda

2021 में कालिंजर में तैनात था आरोपी, अब हमीरपुर..

देर शाम आरोपी सिपाही के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर

सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सिपाही वर्ष 2021 में बांदा के थाना कालिंजर में तैनात था। वर्तमान में आरोपी सिपाही हमीरपुर जिले में तैनात है। उधर, आरोपी सिपाही और महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें: बांदा: सिपाही पर युवती के यौन शोषण के बेहद गंभीर आरोप, SP ने जांच के दिए आदेश.. 

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर

UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुरादाबाद, प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के DM बदले 

बांदा: सिपाही पर युवती के यौन शोषण के बेहद गंभीर आरोप, SP ने जांच के दिए आदेश..

महोबा DM गजल भारद्वाज ने लेखपाल संघ अधिवेशन में कही यह बात..

बांदा अतिक्रमण हटाओ अभियान, कचहरी चौराहा से हटीं होर्डिंग्स व दुकानें

झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार