
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सिपाही पर यौन शोषण के आरोपों का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांदा की एक युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के आरोप है कि पूर्व में बांदा में तैनात सिपाही ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती के यह भी आरोप हैं कि आरोपी सिपाही ने उसका यौन शोषण करते हुए नगदी-जेवर भी हड़प लिए हैं। उधर, कहा जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस उच्चाधिकारियों से मिली युवती-न्याय की गुहार
साथ ही उससे 2 लाख रुपए नगद और लगभग डेढ़ लाख के जेवर भी हड़प लिए हैं। बताते हैं कि आरोपी सिपाही 2021 में बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में तैनात था। वह युवती की दुकान पर आता-जाता था।
ये भी पढ़ें: खाकी पर दाग: कानपुर में छात्रा का सिपाही ने किया यौन शोषण-FIR..
इसी बीच उसने युवती को शादी का झांसा देकर फंसा लिया। बाद में उसका तबादला हमीरपुर जिला हो गया है। युवती का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी सिपाही ने उसका शोषण करना जारी रखा।
ये भी पढ़ें: यूपी: महिला अधिकारी का यौन शोषण मामले में मथुरा के उपायुक्त (राज्य कर) समेत 7 अफसर सस्पेंड
शादी की बात कहने पर टालमोटल करता था। युवती का आरोप है कि 2026 में शादी पर जोर देने पर सिपाही ने उसे धमकाया। कहा कि वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद से सिपाही उसे धमकियां दे रहा है।
ये भी पढ़ें: UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुरादाबाद, प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के DM बदले
बाद में फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भीतरखाने हंड़कंप मच गया है। मामले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सिपाही इस समय हमीरपुर जिले में तैनात है।
ये भी पढ़ें: Breaking : महिला सिपाही से रेप के आरोपी दरोगा की जमानत खारिज
खाकी पर दाग: कानपुर में छात्रा का सिपाही ने किया यौन शोषण-FIR..
