
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है। उनकी हालत में पहले से सुधार भी बताया जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को तबीयत बिगड़ने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाॅक्टरों का कहना था कि रक्त में सोडियम की कमी होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी। डाॅ. दिलीप की देखरेख में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का इलाज चल रहा है।
मेदांता के ICU में भर्ती हैं अजय राय
जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े 6 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अचेतावस्था में मेदांता इमरजेंसी ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया।
ये भी पढ़ें: Lucknow: राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग-अजय राय ने गृहमंत्री को लिखा पत्र
फिलहाल उनका इलाज चल जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि सोमवार को उनकी हालत में उल्लेखनीय सुधार भी देखने को मिला है। वह आईसीयू में चिकित्सकों की देखभाल में हैं।
ये भी पढ़ें: UP: कांग्रेस बोली, चुनाव आयोग BJP के इशारे पर कर रहा काम, संविधान में SIR का प्रावधान नहीं
उधर, कांग्रेस पार्टी के नेताओं में उनकी सेहत को लेकर चिंता है। राहुल गांधी ने अपने एक्स एकाउंट से उनकी स्वास्थ्य की कामना की है।
वहीं पार्टी कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत को लेकर काफी चिंतिंत हैं। सभी पार्टी कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि उनकी सेहत में सुधार है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: राहुल गांधी बोले-नेहरू जी होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के CM होते
ये भी पढ़ें: UP Politics : यूपी कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट की जारी, ये नाम हैं शामिल..
