
समरनीति न्यूज, बांदा: अप्रैल माह बढ़ते तापमान का रिकॉर्ड बनाने वाले बांदा में अब मौसम खुशनुमा है। बुधवार देर रात शुरू बारिश-ओलावृष्टि ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मौसम का मिजाज ही बदल गया है। गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली।
15 मिनट की तेज बारिश से बदला मौसम
वहीं जिले में कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी जानकारी आ रही है। बांदा के तिंदवारी और पैलानी क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा हो गया है। 15 मिनट तक तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी।
ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
बताते चलें कि अप्रैल माह में लगातार बांदा का तापमान हाई रहा। लोग घरों में रहने को मजबूर रहे।
भीषण गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। बांदा में तापमान रिकाॅर्ड बनाता रहा।
बांदा का तापमान देश और प्रदेश में हाई रहने का रिकाॅर्ड बनाता रहा है। गर्मी से बीमारियां भी बढ़ीं।
ये भी पढ़ें: ‘पद के बदले सेक्स’ विवाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष-महिला नेता में समझौते से थमा
यहां तक कि अप्रैल में 47.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह देश में सबसे अधिक तापमान रहा।
अप्रैल में तापमान के इतना ज्यादा रहने के बाद लोग मई और जून में पड़ने वाली गर्मी को लेकर चिंतित हैं।
हालांकि, बांदा प्रशासन लगातार गर्मी से बचाव की गाइड लाइन जारी कर रहा है।
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी वाला बांदा और जलसंस्थान के संवेदनहीन अधिकारी, जनता बेहाल..
देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
भीषण गर्मी वाला बांदा और जलसंस्थान के संवेदनहीन अधिकारी, जनता बेहाल..
