Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी विधानमंडल सत्र: CM Yogi बोले-सपा को देख गिरगिट भी शर्मा जाए

UP Legislative Assembly Session: CMYogi says even chameleon would be ashamed

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधानमंडल विशेष सत्र आज गुरुवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। दरअसल, यूपी विधानमंडल विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य महिला आरक्षण पर चर्चा करना था। यह विधेयक कुछ दिन पहले लोकसभा में गिर गया था। विधानमंडल विशेष सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, खासकर सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

विपक्ष बोला- महिला आरक्षण विधेयक पहले से पारित

मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में गेस्ट हाउस कांड (1995) का जिक्र किया और विपक्ष को महिला विरोधी बताया। सीएम योगी ने कहा कि सपाइयों को देखकर गिरगिट भी शर्मा जाए, ऐसी स्थिति है।

ये भी पढ़ें: BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश यादव का पुतला-खुद झुलसीं-लखनऊ रेफर

उधर, सपा विधायकों ने विरोध में नारेबाजी की। सरकार को महिला विरोधी बताया।

विधानसभा के बाहर भी सपा नेताओं ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पारित हो चुका है।

ये भी पढ़ें: ‘ये भाजपा संग जाने पर प्रायश्चित के आंसू हैं या’..? अखिलेश यादव का मंंत्री संजय निषाद पर तंज

परिसीमन विधेयक को महिला आरक्षण का नाम देकर गुमराह किया जा रहा है। इसलिए विपक्ष विरोध कर रहा है।

इस तरह पूरे सत्र में लगातार हंगामा होता रहा। हंगामे के साथ यूपी विधानमंडल का आज का विशेष सत्र खत्म हुआ।

उधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में बीजेपी की जनाक्रोश महिला पदयात्रा, सीएम योगी भी रहे..

लखनऊ में बीजेपी की जनाक्रोश महिला पदयात्रा, सीएम योगी भी रहे..

BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश यादव का पुतला-खुद झुलसीं-लखनऊ रेफर

‘ये भाजपा संग जाने पर प्रायश्चित के आंसू हैं या’..? अखिलेश यादव का मंंत्री संजय निषाद पर तंज

लखीमपुर में 108 गैस सिलेंडर चोरी, चोरों का बड़ा कारनामा-पुलिस भी हैरान