
समरनीति न्यूज, झांसी: झांसी की नवाबाद पुलिस ने 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा किया है। पुलिस भाजपा नेता एवं सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय व पप्पू यादव समेत 9 सटोरियों को तलाश रही है। पुलिस ने 100 करोड़ सट्टे का खुलासा करते हुए 3 बड़े सटोरिओं को गिरफ्तार भी किया है। इन सटोरिए की पहचान झांसी के तिलयानी बजरिया के शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी के विजय बाधवा, बड़ागांव गेट के नितिन अग्रवाल के रूप में हुई है।
भाजपा नेता आशीष उपाध्याय व पप्पू यादव समेत 9 की तलाश
उनके पास से 100 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन का रिकॉर्ड पुलिस ने बरामद किया है। झांसी के SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने प्रेसवार्ता में इस पूरे खुलासे के बारे में जानकारी दी है।

बताते हैं कि इस खुलासे में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही। पुलिस इस मामले में भाजपा नेता एवं सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय पप्पू यादव समेत 9 सटोरियों की तलाश कर रही है।
बैंक खातों में जब्त कराई गई 50 लाख की रकम
पुलिस का कहना है कि सटोरियों के बैंक खातों में जमा 50 लाख की रकम जब्त कराई गई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सभी आरोपी सटोरियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: लखनऊ STF ने कानपुर में IPL सट्टा के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का किया भंडाफोड़, पेट्रोलपंप मालिक निकला सरगना
झांसी के एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि बुधवार तड़के सुबह जेडीए कॉलोनी के पहाड़ी मार्ग पर कुछ सटोरियों के होने की सूचना मिली।
पुलिस गाड़ी को फॉर्च्यूनर कार से मारी टक्कर
बताते हैं कि सटोरियों ने भागते समय पुलिस की गाड़ी को फॉर्च्यूनर कार से टक्कर भी मारी। चालक समेत विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी निखिल कुमार घायल हुए।
ये भी पढ़ें: यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
पुलिस ने तीनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया है। गिरफ्तार सटोरियों के पास से 8 मोबाइल, 1 टैबलेट, 84 हजार 500 रुपए नगद और कार बरामद की है। सट्टे से संबंधित बहीखाता भी बरामद हुआ है।
इन सटोरियों की गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार हुए शुभम उपाध्याय का पूर्व आपराधिक इतिहास है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय समेत पार्षद पति पप्पू यादव
ये भी पढ़ें: शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
निवासी उन्नाव गेट, सौरभ लिखधारी, पंकज राय, हरीश कुमार, सुमित साहू, सोनू चढ्ढा, आकाश चंचलानी, रोशन मुंशी का नाम सामने आया है। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: ‘पद के बदले सेक्स’ विवाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष-महिला नेता में समझौते से थमा
‘पद के बदले सेक्स’ विवाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष-महिला नेता में समझौते से थमा
