Monday, June 15सही समय पर सच्ची खबर...

‘पद के बदले सेक्स’ विवाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष-महिला नेता में समझौते से थमा

New twist in BJP jilaadhyaksh's 'demand for sex in exchange for position'

समरनीति न्यूज, बांदा: ‘पद के बदले सेक्स’ विवाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष व महिला नेता के बीच समझौते से थम गया है। महिला नेता और जिलाध्यक्ष में समझौता हो गया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष और महिला नेता दोनों ने गलफहमियों को वजह बताया है। महोबा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल कुशवाहा पर ‘पद के बदले सेक्स’ की डिमांड के गंभीर आरोप लगे थे। आरोप लगाने वाली महिला नेता दीपाली तिवारी का कहना है कि उन्हें अब कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने भ्रम में व्यतिथ होकर होकर ऐसा बोल दिया था।

महिला नेता और जिलाध्यक्ष ने की पत्रकारवार्ता

बताते हैं कि बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने गलफहमियां दूर कराईं हैं। बुधवार को पत्रकारों से वार्ता कर महोबा में बीजेपी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने अब कोई शिकायत न होने की बात कही। उन्होंने कहा है कि हम लोगों के आपसी विवाद मिट गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा जो भ्रम फैलाया गया था, वह उससे व्यथित थीं।

ये भी पढ़ें: यूपी: पद के बदले सेक्स डिमांड! BJP जिलाध्यक्ष पर महिला नेता के गंभीर आरोप

कहा कि अब सब ठीक है। महिला नेता ने कहा कि जिला अध्यक्ष मनोहर लाल कुशवाहा जी उन्हें अब कोई शिकवा शिकायत नहीं है। जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोपों पर कहा कि वह अब कुछ कहना नहीं चाहती हैं।

दो सदस्यीय कमेटी ने बातचीत से दूर कराई गलतफहमी

उधर, महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोहर लाल कुशवाहा ने कहा कि बहन दीपाली और उन्हें कुछ लोगों ने भ्रमित किया था। हमारे बीच आपसी मतभेद हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी पार्टी कार्यकर्ता हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी: पद के बदले सेक्स डिमांड! BJP जिलाध्यक्ष पर महिला नेता के गंभीर आरोप

दीपाली हमारी छोटी बहन जैसी है। उधर, इस मामले में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दो सदस्यी जांच टीम भेजी थी। इस टीम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह तथा क्षेत्रीय महामंत्री संतविलाश शिवहरे शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: बेवफा सोनम! जमानत पर छूटी हनीमून पर पति राजा रघुवंशी की हत्या कराने वाली सोनम

दोनों ने महोबा पहुंचकर जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला मंत्री दीपावी से बातचीत की। इसके बाद दोनों में समझौता कराया। बाद में महिला नेता और जिलाध्यक्ष ने मीडिया के सामने आकर अपनी-अपनी बात कहीं। कहा कि पूरा मामला गलतफहमी का था।

ये था पूरा मामला

बताते चलें कि महिला नेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर महोबा जिलाध्यक्ष कुशवाहा पर यौन शोषण प्रयास के आरोप लगाए थे। इससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया था।

बुंदेलखंड से लखनऊ तक मच गया था हड़कंप

बुंदेलखंड से लेकर लखनऊ तक अंदरूनी भूचाल आ गया था। विपक्ष भी मामले को मुद्दा बनाने में लग गया था। इसी बीच आज इस मामले में दोनों के बीच समझौते की बात सामने आई है। हालांकि, लोगों में समझौते को लेकर भी चर्चाएं हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी: सपा झंडा जला रही BJP महिला नेता के दुपट्टे में लगी आग, अनहोनी..  

यूपी: पद के बदले सेक्स डिमांड! BJP जिलाध्यक्ष पर महिला नेता के गंभीर आरोप

यूपी: सपा झंडा जला रही BJP महिला नेता के दुपट्टे में लगी आग, अनहोनी..