
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता दलजीत सिंह ने नेत्र सेवा शिविर का आयोजन कराया। इस शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नेत्र रोगी पहुंचे। इस नेत्र परीक्षण शिविर में 120 मरीजों की आंखों की जांच की गई।
120 की नेत्र जांच, चश्में और दवाएं वितरित
इनमें से 40 नेत्र रोगियों को जांच के बाद निशुल्क चश्में वितरित किए गए। वहीं 20 लोगों को आंख की बीमारियों की दवाएं दी गईं। नेत्र शिविर का यह आयोजन डिघवट स्थित पंचायत भवन में हुआ।

इस शिविर में आए 10 मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत निकली। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने सभी 10 मरीजों को उचित उपचार के लिए बस द्वारा चित्रकूट नेत्र चिकित्सालय भिजवाया गया।
ये भी पढ़ें: बांदा DM ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए ये निर्देश..
क्षेत्रीय लोगों ने पूर्व विधायक दलजीत सिंह के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कहा कि पूर्व विधायक की वजह से उन्हें बिना भटके आंख का उचित इलाज समय रहते मिल गया।
ये भी पढ़ें: बांदा में झोलाछाप डाॅक्टरों का बोलबाला, तिंदवारी-बेंदाघाट-बबेरू में..
बांदा में झोलाछाप डाॅक्टरों का बोलबाला, तिंदवारी-बेंदाघाट-बबेरू में..
देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट
