Saturday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा DM ने जिला पोषण समिति की बैठक में दिए ये निर्देश..

Banda DM gave instructions in meeting

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम श्रीमती जे.रीभा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। यह बैठक बांदा कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। डीएम श्रीमती रीक्षा ने सभी विकास खंडों में पोषाहार का समय पर वितरण के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आंगनबाडी केंद्रों का भ्रमण करें।

सुपरवाइजरों को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

सुपरवाइजर एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों से आंगनबाडी केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित कराएं। सुपरवाइजरों को निर्देश दिए हैं कि बीएचएनडी दिवस एवं अन्य अभियान के दौरान सक्रिय रहें।

ये भी पढ़ें: स्टेडियम या सजा घर? बांदा में खिलाड़ियों की प्यास पर भारी लापरवाही 

इसके साथ ही चिह्नित कुपोषित बच्चों को उनके चिकित्सीय इलाज हेतु एनआरसी केंद्र में भर्ती कराएं। ताकि वहां उनका इलाज और देखभाल सुनिश्चित हो सके। इस बैठक में जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा में जल सहेलियों का सम्मान और जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी

देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट

बांदा डीएम-रिजर्व बैंक प्रतिनिधि ने की बैंक अधिकारियों के साथ बैठक