Wednesday, April 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में फिर मिला अवैध खनन, मरौली-नरैनी खदानों पर बड़ी कार्रवाई

 

Illegal mining in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में फिर अवैध खनन मिला है। मरौली-नरैनी में फिर अवैध खनन पकड़ा गया है। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राजस्व और खनिज विभाग की टीमों के संयुक्त छापों में हुई है। इससे एक बात तय है कि बांदा में खदानों के संचालक अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

मरौली के खंड 4, 5 और 6 में पकड़ा गया अवैध खनन

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने बीते 24 घंटों में मरैली की खदानों पर छापे मारे हैं। मरौली के खंड-6 व 5 और 4 में राजस्व और खनन की संयुक्त टीम ने सीमा रेखा के बाहर खनन होते पकड़ा। अधिकारियों का कहना है कि मरौली खंड 6 (आनंद गुप्ता, संचालक, आनंन्देश्वर केमटेक प्रा. लि.) के निदेशक की खदान में 4470.50 घनमीटर अवैध खनन और परिवहन पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान

इसी तरह खंड-5 की जांच में (संजीव गुप्ता, संचालक, डेस्कोन बिल्डटेक प्रा.लि.) 8654 घन मीटर अवैध खनन/परिवहन पकड़ा गया है। खंड-4 में (मल्लमपति मुरली, संचालक अगस्तया एग्रो लिमिटेड के निदेशक) में भी खनन में गड़बड़ी पकड़ी गई है। इसी तरह नरैनी क्षेत्र की खदानों पर कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: बांदा में विडंबना! ओवरलोडिंग को छूट देकर ई-रिक्शा और हेलमेट के पीछे भाग रहा RTO विभाग

जानकारी के अनुसार, नरैनी तहसील के ग्राम-कोलावल रायपुर (एके सिंह कांट्रेक्टर, प्रो. अरूण कुमार सिंह निवासी बबेरू रोड, मोहल्ला कालूकुआं, बांदा शहर) की जांच में नदी की जलधारा से अवैध रूप से 3540 घन मी खनन पकड़ा गया है। प्रशासन ने संचालक पर 45,35,600 का जुर्माना लगाया है।

ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध खनन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन-साड़ी खदान में मध्य प्रदेश से माफियाओं का आतंक-ज्ञापन

वहीं नरैनी के जरर में खदान पर (संचालक सुलभ सक्सेना निवासी-625, गांधीनगर, महोबा) की 5 अप्रैल को जांच की गई। स्वीकृत क्षेत्र से बाहर 5907 घन मीटर खनन पकड़ा गया। इस खदान संचालक पर 67,33,980/- का जुर्माना लगाने की जानकारी अधिकारियों ने दी है। अन्य खदानों पर भी कार्रवाई की है।

बांदा में अवैध खनन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन-साड़ी खदान में मध्य प्रदेश से माफियाओं का आतंक-ज्ञापन

बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान

बांदा में विडंबना! ओवरलोडिंग को छूट देकर ई-रिक्शा और हेलमेट के पीछे भाग रहा RTO विभाग

कॉलेज गईं दो छात्राएं लापता, FIR लिखकर तलाश में जुटी पुलिस

यूपी बुंदेलखंड के कद्दावर पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने राजनीति से लिया सन्यास

Banda: मां के बेटी से दुष्कर्म-हत्या के आरोप, कब्र से निकाला गया शव