
समरनीति न्यूज, डेस्क: शेयर बाजार (Stock Market) में फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स पर सेबी ने एक्शन लिया है। सेबी (SEBI) ने गूगल (Google) के साथ नई वेरिफाइड एप लेबल (बैज) की घोषणा की है। बताते चलें कि शेयर बाजार में खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ी है। साथ ही फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स (Fake Apps) का जोखिम भी बढ़ा है। ऐसे में निवेशकों की वित्तीय सुरक्षा को लेकर सेबी ने बड़ा कदम उठाया है।
नया वेरिफाइड ऐप्स बैज
सेबी (SEBI) चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने फर्जी एप्लीकेशंस को गंभीर खतरा बताया। उन्होंने नया वेरिफाइड ऐप्स लेबल शुरू करने की घोषणा की। यह काम गूगल (Google) के साथ होगा।
ये भी पढ़ें: मंदी से जूझती केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 10 बैंकों का विलय कर बनेंगे 4 बड़े बैंक
मुंबई में सेबी प्रमुख ने कहा कि भारत में ‘यूनिक’ निवेशकों की संख्या-14 करोड़ है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शेयर बाजार का कुल बाजार पूंजीकरण 423 लाख करोड़ का स्तर पार कर चुका है। कहा कि यह ऐतिहासिक है।
गूगल प्ले स्टोर पर दिखेगा
निवेशकों की अगली बड़ी लहर भी जल्द आएगी। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में फर्जी ऐप्स निवेशकों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए सेबी पहले ही उपाय कर रहा है।
ये भी पढ़ें: आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी बोले-बहुत याद आएंगे
अब गूगल के प्ले स्टोर पर सुरक्षित ऐप्स पर एक ‘वेरिफाइड बैज’ दिखेगा। इस बैज को देखकर उपयोगकर्ता सुरक्षित लेन-देन कर सकते हैं।
600 ऐप्स के साथ शुरूआत
कहा कि इस इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत स्टॉक ब्रोकर्स के 600 ऐप्स के साथ हो रही है। भविष्य में जांच-पड़ताल के बाद अन्य मध्यस्थों को दायरे में लाया जाएगा।
66 फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स हटे
सेबी चेयरमैन ने कहा कि पूरी दुनिया में यह पहला और अग्रणी प्रयास है। नियामक ने गूगल और मेटा जैसी दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनियों से भी अपील की है। अपील में कहा है कि वे भी वित्तीय नियामकों के साथ एकजुट होकर इस दिशा में काम करें।
ये भी पढ़ें: रिजर्व बैंक करेगा बड़े डिफाल्टरों के नामों का खुलासा, केंद्रीय सूचना आयोग का आरबीआई को निर्देश
सेबी ने 66 फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स को हटाने की बात कही है। इससे निवेशकों को वित्तीय सुरक्षा मिल सकेगी। सेबी ने कहा है कि वित्तीय जोखिम से निपटने के लिए यह कदम जरूरी है। साथ ही निवेशकों को ज्यादा वित्तीय सुरक्षा मिल सकेगी। कहा कि सेबी निवेशकों की वित्तीय सुरक्षा के प्रति गंभीर है।
ये भी पढ़ें: फिर नोटबंदी ! 2000 के नोट होंगे बंद, RBI ने दिया 4 महीने का समय
रिजर्व बैंक करेगा बड़े डिफाल्टरों के नामों का खुलासा, केंद्रीय सूचना आयोग का आरबीआई को निर्देश
फिर नोटबंदी ! 2000 के नोट होंगे बंद, RBI ने दिया 4 महीने का समय
मंदी से जूझती केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 10 बैंकों का विलय कर बनेंगे 4 बड़े बैंक
