

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में होटल में नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया। सवाल उठ रहे हैं कि गैंगरेप वाले होटल पर कार्रवाई कब होगी? तीनों आरोपी बाइक से पीड़ित लड़की को होटल ले गए थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। मगर उस होटल पर कार्रवाई नहीं की है, जिसमें पूरी वारदात हुई। होटल कर्मियों ने बिना जांच-पड़ताल रूम कैसे दिया गया। यही बड़ा सवाल है।
आरोपी पकड़े-मगर होटल को छूट
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा है। तीसरा नाबालिग होने के कारण बाल सुधार गृह भेजा गया है। जिस होटल में इतना बड़ा कांड हुआ, उसपर कोई कार्रवाई न होना सवाल उठा रहा है। मामले में होटल संचालक-कर्मचारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
यह है गैंगरेप का पूरा घटनाक्रम
बताते चलें कि बीते मंगलवार देर शाम एक नाबालिग लड़की को तीन लोग नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक से होटल ले गए। बताते हैं कि वहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बदहवास हालत में सड़क पर लाकर छोड़ भागे।

बिना सोचे-समझे दिया रूम
घटना से हड़कंप मच गया था। तीन लोग एक नाबालिग लड़की को होटल के कमरे में ले पहुंचे किसी ने टोका क्यों नहीं। नियमत: सभी से उनका आधार कार्ड क्यों नहीं मांगा गया।
ये भी पढ़ें: बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल..
तीन लोग जब नाबालिग से गैंगरेप कर रहे थे तो उसके शोर मचाने पर होटल कर्मी क्यों चुप रहे। ऐसे तमाम सवालों को लेकर पुलिस अबतक क्यों चुप है? यही सवाल लोग उठा रहे हैं।
पुलिस ने कही यह बात..
उधर, इस संबंध में अतर्रा सीओ प्रवीण कुमार से बात की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है। होटल की भूमिका भी देखी जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित मुख्य खबर भी पढ़ें: बांदा में शर्मनाक घटना, होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
बांदा में शर्मनाक घटना, होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
बांदा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास-पुलिस ने घेरकर पकड़ा, अब जेल..
बांदा शहर में दर्दनाक घटना-मनरेगा जेई ने लगाई फांसी, किरन कालेज के पास..
बांदा: 15 साल के छात्र की हादसे में गई जान-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घटना
