Tuesday, February 10सही समय पर सच्ची खबर...

‘कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी’, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

CMYogi's big statement-'Babri will not be rebuilt until doomsday'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबरी ढांचे को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि कयामत के दिन तक भी बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा। सीएम योगी ने कहा जो लोग कयामत के दिन के आने का सपना देख रहे हैं, वे सड़-खप जाएंगे। लेकिन वो दिन कभी नहीं आना है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे..’

मुख्यमंत्री योगी ने उपद्रवियों और अपराधियों को नसीहत देते हुए कहा कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। हिंदुस्तान में रहने के कायदे सीख लो। कानून का पालन करो। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ लोग हैं जो अवसरवादी हैं। संकट आने पर राम को याद करते हैं और बाद में भूल जाते हैं।

सीएम योगी के बयान से राजनीतिक का पारा हुआ हाई

इसलिए अब भगवान राम भी ऐसे लोगों को भूल चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन रामद्रोहियों के लिए अब कोई जगह नहीं रह गई है। सीएम योगी ने कहा कि जो लोग रामभक्तों पर गोलियां चला रहे थे। रामकाज में बाधक हैं, वे अब बाबरी ढांचे का सपना देख रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी के इस बयान से यूपी से लेकर बंगाल तक राजनीतिक पारा हाई हो गया।

ये भी पढ़ें: ‘बाबरी जैसी मस्जिद बनाऊंगा’, कहने वाले विधायक हुमायूं निलंबित

दरअसल, सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा कि कयामत के दिन के लिए मत जियो। हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो। यह भी कहा कि यहां का कानून मानो। सीएम ने कहा कि अगर कायदे में नहीं रहे तो आगे का रास्ता कहां जाता है, पता ही है।

निलंबित विधायक ने किया बाबरी निर्माण का ऐलान

कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम जाता है। बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने 11  फरवरी से बाबरी मस्जिद निर्माण शुरू करने का ऐलान किया है।

अखिलेश यादव का बयान भी आया सामने, बोले…

उधर, इस मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान आया है। संसद सत्र में भाग लेकर बाहर निकले सपा अध्यक्ष ने कहा है कि उनसे ( सीएम योगी आदित्यनाथ) कहो कि ‘कयामत’ जैसे उर्दू शब्द का इस्तेमाल न करें। मुख्यमंत्री उर्दू के खिलाफ हैं और अब ‘कयामत’ जैसे शब्द बोल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर : बीजेपी अध्यक्ष नड्डा पर पश्चिम बंगाल में हमला, बाल-बाल बचे 

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा बयान, न किसी मजहब पर विवादित टिप्पणी बर्दाश्त-न विरोध के नाम पर अराजकता