
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक घर में अंडे की सब्जी को लेकर पति-पत्नी में ऐसी तकरार हुई कि कोहराम मच गया। पति अंडे की सब्जी खाना चाहता था और पत्नी रात में बनाने को तैयार नहीं थी। बताते हैं कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
शहर के शांतिनगर मोहल्ले की घटना
बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी की किसी बात से आहत पति ने फांसी लगा ली। यह पूरा घटनाक्रम शहर के शांतिनगर मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार, शहर के शांतिनगर मोहल्ले की सुनीता सोनी ने बताया कि उनके देवर शुभम सोनी (28) ने घर में फांसी लगा ली है। बताया कि सास मुन्नी देवी सोनी ने देखा तो शोर मचाया। तब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

ये भी पढ़ें: UP: खाना मांगने पर पत्नी ने पति ने गले में घोंपा चाकू-अस्पताल में भर्ती-FIR..
मृतक की भाभी का कहना है कि शुभम रात में अंडे लेकर घर पहुंचे थे। उन्होंने पत्नी आरती से अंडे की सब्जी बनाने को कहा। पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद शुभम खुद अंडे की सब्जी बनाने लगे। इसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई।
शादी को एक साल भी नहीं हुए पूरे
बताते हैं कि पति को कोई बात इतना आहत कर गई कि उसने फांसी लगा ली। बताया कि दोनों की शादी 18 अप्रैल 2025 को हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं था। एक साल भी पूरे नहीं हुए थे।
वह घरों में पेंटिंग कराने का काम करते थे। उधर, शहर कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते युवक ने सुसाइड की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पिता या हैवान! बांदा में नशेबाज ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर शव यमुना में फेंका-गिरफ्तार
पिता या हैवान! बांदा में नशेबाज ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर शव यमुना में फेंका-गिरफ्तार
UP: कर्नाटक से बांदा लौट आए, मगर घर तक नहीं पहुंच पाए, केन नदी में डूबने से मौत
