

समरनीति न्यूज, लखनऊ: फास्ट फूड हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। पिज्जा, बर्गर, मैगी और चाउमीन जैसे जंक फूड धीरे-धीरे हमारी सेहत को बर्बाद कर देते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं। मगर बहुत कम लोग हैं जो इनसे दूरी बनाकर चलते हैं। इससे जुड़ी एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है।

डाॅक्टरों ने मौत की मुख्य वजह बताई फास्ट फूड का ज्यादा सेवन
अमरोहा जिले में रहने वाली एक 11वीं की छात्रा अहाना की दिल्ली एम्स में बीमारी के कारण मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसकी मौत की मुख्य वजह लंबे समय से फास्टफूड का ज्यादा सेवन बताया है। उनका पाचन तंत्र बुरी तरह से खराब हो गया था। आंतें आपस में चिपक गई थीं।
ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग की चेतावनी, लखनऊ समेत 25 जिलों में रहेगा घना कोहरा, 25 से बढ़ेगी ठंड..
जानकारी के अनुसार, फास्टफूड खाने का शौक 11वीं की छात्रा अहाना (16) को भारी पड़ा। चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर जैसे जंक फूड खाने से उसकी आंतें खराब हो गईं। छात्रा अहाना अमरोहा नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी मंसूर खान की बेटी थीं।
फास्ट फूड से चिपक गईं थीं आंतें, आपरेशन के बाद भी ठीक नही
किसान परिवार के मंसूर के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। अहाना परिवार में सबसे छोटी बेटी थीं। वह हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थीं। परिजनों का कहना है कि उन्हें फास्ट फूड खाने का बहुत शौक था।
पेट दर्द की शिकायत के बाद जांच में हुआ बीमारी का हुआ खुलासा
सितंबर में उनकी तबीयत बिगड़ी। पेट में अधिक दर्द की शिकायत पर 30 नवंबर को उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी आंत चिपकने के साथ उनमें छेद की बात बताई।
डॉक्टरों ने आंतें खराब होने का मुख्य कारण फास्ट फूड का सेवन बताया। इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने दिल्ली एम्स में भर्ती कराया। रविवार रात अचानक अहाना की तबीयत बिगड़ी और फिर उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: अमरोहा: सऊदी में निकाह-नेपाल से मारी एंट्री-मंडी धनौरा में बांग्लादेशी रीना बेगम गिरफ्तार
अमरोहा: सऊदी में निकाह-नेपाल से मारी एंट्री-मंडी धनौरा में बांग्लादेशी रीना बेगम गिरफ्तार
Bijnor: 21 साल के देवर को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, पहले हदें तोड़ीं और फिर दोनों ने दी जान
हद कर दी! मेरठ में डॉक्टर ने फेवीक्विक से चिपका दी बच्चे की चोट-मचा हड़कंप…CMO ने बैठाई जांच
यूपी के अमरोहा में बड़ा हादसा: हाइवे पर चार डाॅक्टर्स की मौत, खड़ी डीसीएम में कार टकराने से दुर्घटना
यूपी में फिर कोहरे का कहर, बिजनौर में सड़क हादसे में चार की मौत
UP: रैपिड ट्रेन में कपल की दर्टी पिक्चर का Video Viral, स्कूल ड्रेस में छात्रा-छानबीन में जुटी पुलिस
