
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने केक काटा। साथ ही धार्मिक स्थलों पर प्रसाद वितरण भी किया। सभी ने अपने नेता के दीर्घायु होने की प्रार्थना की।
धार्मिक स्थल पर हुआ प्रसाद वितरण
विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि महेश्वरी देवी मंदिर, संकटमोचन मंदिर, कालूकुआं मंदिर, गिरवां में देवी मंदिर तथा बिसंडा नगर में प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सभी ने विधायक श्री द्विवेदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: UP: चर्चा में चमचों के कारनामे..बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला
UP: चर्चा में चमचों के कारनामे..बांदा में नेताओं के चमचे भी बदल रहे पाला
