Friday, December 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP: बांदा में बड़ा हादसा, बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, दो युवकों की मौत-एक घायल

Banda accident

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चिल्ला थाना क्षेत्र में दोहतरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवाल युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आए ट्रक ने दो को रौंद दिया। इससे युवकों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार रात लगभग साढ़े 8 बजे हुआ।

घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, दोहतरा गांव के पास मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने युवकों को रौंद दिया। दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

चिल्ला थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

चिल्ला थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे का कहना है कि फतेहपुर के ललौली गांव के सरवर (25) अपने साथी इशरत खान (30) के साथ बांदा से घर लौट रहे थे। वहीं चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के प्रमोद कुमार बाइक से चिल्ला जा रहे थे। दोहतरा गांव के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। वे सड़क पर गिर पड़े।

ट्रक छोड़कर चालक हुआ फरार

तभी पीछे से आए ट्रक ने दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया। सरवर और इसरार की मौत पर मौत हो गई। दूसरी बाइक के चालक प्रमोद गंभीर घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं फरार चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: खबर का असर..बांदा में स्कूलों का समय बदला-शीतलहर के बीच DM के निर्देशों पर BSA के आदेश..

खबर का असर..बांदा में स्कूलों का समय बदला-शीतलहर के बीच DM के निर्देशों पर BSA के आदेश..

बांदा में बागेश्वरधाम वाले आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का भव्य होगा कार्यक्रम.. दरबार भी सजेगा-प्रवीण सिंह