

समरनीति न्यूज, लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुरादाबाद में सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भी बड़ा हमला बोला। मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए राय ने कहा कि सबसे ज्यादा घुसपैठिए गोरखपुर में मिलेंगे।

SIR को लेकर लगाए केंद्र और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि गोरखपुर में पहला डिटेंशन सेंटर भी खुला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग और सरकार मिल-जुलकर एसआईआर अभियान चला रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि शासन के दबाव में मुरादाबाद में शिक्षक बीएलओ सर्वेश सिंह ने फांसी लगाई थी।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर BLO को दी बड़ी राहत, राज्यों से कहा-‘काम का दबाव कम करें-छुट्टी भी दें’,
एक अन्य शिक्षिका को दबाव के चलते ब्रेन अटैक हुआ। बरेली और बदायूं में भी ऐसी घटनाएं हुईं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब सरकार को पता चला कि भाजपा के वोट कटने लगे हैं तो योगी सरकार छटपटा गई। इसके बाद सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग ने थोड़ा समय बढ़ा दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की दिल्ली रैली को बताया ऐतिहासिक
कांग्रेस नेता राय ने कहा कि जनता को राहत के लिए आयोग को एसआईआर का समय छह महीने बढ़ाना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक रही। प्रधानमंत्री के खिलाफ किसी ने कोई अपशब्द नहीं बोला। दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगे थे।
ये भी पढ़ें: अच्छी खबर: यूपी में 7994 लेखपालों की होगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर..
अच्छी खबर: यूपी में 7994 लेखपालों की होगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर..
UP: पंकज चौधरी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, CM Yogi के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर BLO को दी बड़ी राहत, राज्यों से कहा-‘काम का दबाव कम करें-छुट्टी भी दें’,
बड़ी खबर: BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन-नीतिश सरकार में हैं मंत्री
यूपी: लेखपाल के बाद SIR में लगे शिक्षक ने की सुसाइड, SDM-BDO व लेखपाल पर दबाव का आरोप
