Tuesday, December 16सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: आज से पूरे प्रदेश में पछुआ हवाएं..इन 42 जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट..

UP Westerly winds will blow across state with dense fog alert

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से इस समय भीषण ठंड और कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि सोमवार से प्रदेश में पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। साथ ही मौसम विभाग ने यूपी के 42 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। इसके चलते पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट..

दरअसल, मौसम विभाग ने प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा और इटावा जिलों के लिए अत्यधिक कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी यूपी के 42 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

UP Weather : Rain and fog alert in Bundelkhand-West UP from tonight

बताते चलें कि रविवार को सुबह घने कोहरे की वजह से आगरा-प्रयागराज में दृश्यता शून्य हो गई थी। इसी तरह अलीगढ़ में 30 मीटर, वाराणसी, बलिया, सोनभद्र और मुरादाबाद में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट कर रह गई थी।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन-नीतिश सरकार में हैं मंत्री

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार से प्रदेश में धीमी पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके बाद इनकी रफ्तार धीरे-धीरे क्रमश: बढ़ेगी। इससे कोहरे का असर कम होगा।

इन जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट

अमरोहा, कानपुर, बिजनौर कानपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, संत रविदास नगर, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रायबरेली, बहराइच, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल।

ये भी पढ़ें: Hamirpur: कोहरे का कहर..बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बोलेरो-बस की टक्कर में सगे भाइयों समेत 3 की मौत..चार घायल 

Hamirpur: कोहरे का कहर..बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बोलेरो-बस की टक्कर में सगे भाइयों समेत 3 की मौत..चार घायल