Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में उन्नाव का शातिर कैदी पुलिस अभीरक्षा फरार, चार हेड कांस्टेबलों पर कार्रवाई

in Banda Unnao's notorious prisoner escapes from police custody

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से एक विचाराधीन कैदी पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीमें फरार कैदी की तलाश में जुटी हैं। वहीं लापरवाही बरतने वाले चार हैडकांस्टेबलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्नाव का रहने वाला था फरार बंदी

वहीं फरार बंदी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि पुलिस टीमें बंदी की तलाश में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें: जालौन: थानाध्यक्ष की थाने में गोली लगने से मौत-महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा

मेडिकल कालेज से फरार हुआ बंदी की पहचान उन्नाव जिले के अतुल सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह के रूप में हुई है। वह बांदा जिला कारागार में बंद था। उसपर कई जिलों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

17 नवंबर से अस्पताल में था भर्ती

बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में इस फरार कैदी अतुल सिंह पर एक पेट्रोल पंप स्टेशन से पेट्रोल भराकर भागने का आरोप का मुकदमा हुआ था। पुलिस ने उसे 3 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ये भी पढ़ें: बांदा: खाना मांगने पर पत्नी ने पति ने गले में घोंपा चाकू-अस्पताल में भर्ती-FIR..

उसे 17 नवंबर 2025 को इलाज के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा में पुलिस लाइन के चार सिपाही तैनात थे। बताते हैं कि बीती शाम 5 बजे के आसपास दो सिपाही खाना लेने कमरे पर गए थे। दो सिपाही बंदी के पास ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी बीच बंदी अतुल मौका देखकर फरार हो गया। घटना से पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें: खबर का असर: बांदा मरौली में छापा-पकड़ा गया अवैध खनन-संजीव गुप्ता पर 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना 

बांदा: खुद को पत्रकार बताने वाला लोकेटर गिरफ्तार-सिपाही से की हाथापाई-अब तोड़ेगा जेल की रोटी

खबर का असर: बांदा मरौली में छापा-पकड़ा गया अवैध खनन-संजीव गुप्ता पर 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

जालौन: थानाध्यक्ष की थाने में गोली लगने से मौत-महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा

UP: खाना मांगने पर पत्नी ने पति ने गले में घोंपा चाकू-अस्पताल में भर्ती-FIR..