
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक और मुस्लिम महिला ने सनातन धर्म अपनाया है। धर्मपाल संग सात फेरे लेकर नूरजहां अब पूनम बन गईं हैं। बरेली के सुभाषनगर स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने दोनों के विवाह की रस्में पूरी कराईं। दरअसल, तीन तलाक के बाद इस मुस्लिम लड़की का जीवन बर्बाद हो चुका था। ऐसे में धर्मपाल ने हाथ थामा। अब दोनों ने नया जीवन शुरू किया है।
पहले पति ने 3 तलाक देकर कर दिया था जीवन बर्बाद
दरअसल, नूरजहां तीन तलाक से पीड़ित थीं। उनकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी थी। ऐसे में धर्मपाल उनकी जिंदगी में आए। इसके बाद नूरजहां ने नई जिंदगी शुरू करने का फैसला लिया। पूनम (पहले नूरजहां) मूलरूप से लखीमपुर खीरी की रहने वाली हैं।
बोलीं, सनातन में महिलाओं को मिलता है पूरा सम्मान
वहीं उनके पति बरेली के शाही इलाके में रहते हैं। महिला का कहना है कि उनके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने जीवन में तमाम मानसिक और सामाजिक संघर्षों का सामना किया। जीवन से निराश हो चुकी थीं।
ये भी पढ़ें: Sitapur : हिंदू बनीं मुस्कान, इजरायल में लड़कियों से हमास की बर्बरता से हुई आहत..
मगर तभी धर्मपाल उनकी जिंदगी में आए। पूनम (पहले नूरजहां) का कहना है कि सनातन धर्म अपनाने के बाद वह बेहद खुशी महसूस कर रही हैं। सनातन में महिलाओं को पूरा सम्मान मिलता है। आज धर्मपाल से प्यार पाकर वह बेहद खुश हैं। बीते 7-8 महीने से दोनों साथ रह रहे हैं। अब एक नए जीवन की शुरूआत कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल
मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल
Sitapur : हिंदू बनीं मुस्कान, इजरायल में लड़कियों से हमास की बर्बरता से हुई आहत..
UP News : PM Modi पर मुस्लिम लड़की नजमा ने की PHD, पहली मुस्लिम महिला बनी
