
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आप जानते ही होंगे कि उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। क्षेत्रफल की बात करें तो उत्तर प्रदेश 240928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। मगर क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश में एक ऐसा जिला है जो दो राज्यों में फैला है।
देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है उत्तर प्रदेश

दो राज्यों के बीच में आधा-आधा बंटा है चित्रकूट जिला
जी हां, यूपी का एक बड़ा जिला ऐसा भी है दो राज्यों में आता है। इस जिले का आधा हिस्सा उत्तर प्रदेश में है तो बाकी का आधा हिस्सा दूसरे राज्य में है। अगर आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि ऐसे जिले का नाम।

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच स्थित चित्रकूट
इस जिले का नाम चित्रकूट है। यूपी का यह जिला अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता के लिए पहचाना जाता है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में स्थित चित्रकूट दोनों प्रांतों में आधा-आधा बंटा है। एक हिस्सा उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आता है। वहीं दूसरा हिस्सा मध्य प्रदेश के सतना जिले में है, जो कि उत्तरी विंध्य पर्वतमाला का भाग है।
चित्रकूट में चार तहसील हैं चारों उत्तर प्रदेश में..

चित्रकूट में चार तहसीलें हैं। इनमें कर्वी, मऊ, मानिकपुर और राजापुर शामिल हैं। चारों तहसील उत्तर प्रदेश में ही आती हैं। वहीं चित्रकूट नगर मध्य प्रदेश के सतना जिले में आता है। कहा जाता है कि भगवान राम ने अपने वनवास के साढ़े 11 वर्ष इसी पावन नगरी चित्रकूट में व्यतीत किए थे। चित्रकूट एक प्रसिद्ध, पवित्र और धार्मिक स्थल है। भगवान कामतानाथ गिरी का खास महत्व है। संत कबीरदास और तुलसीदास का भी चित्रकूट से गहरा नाता है।
ये भी पढ़ें: जानिए! दुनिया के किस देश का राष्ट्रीय पशु है गाय..
ये भी पढ़ें: जरा जानिए! तकिए के नीचे काली मिर्च रखकर सोने से क्या होता है..
जरा जानिए! तकिए के नीचे काली मिर्च रखकर सोने से क्या होता है..
UP : कैसे डोरेमोन ने बचाई 6 साल के बच्चे की जान, पढ़िए अलाया अपार्टमेंट हादसे से जुड़ी खबर
लिपस्टिक को संस्कृत में क्या कहते हैं..जानकर हैरान हो जाएंगे आप!
जरा हट के.. सांप और नाग में क्या अंतर होता है? नहीं जानते होंगे आप! यहां पढ़ें..
