
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): Ram Mandir Flag Hoisting: आज मंगलवार 25 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। करोड़ों राम भक्तों की अडिग आस्था के प्रतीक के रूप में अयोध्या में प्रभुराम के मंदिर पर धर्म ध्वज का आरोहण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर इस धर्म ध्वज का आरोहण किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं।
पीएम मोदी ने बटन दबाकर किया ध्वज आरोहण

पीएम मोदी और सीएम योगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित किया। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज करोड़ों लोगों की आस्था साकार हो गई है। प्रभु राम की जन्मभूमि पर बने दिव्य राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन..
दरअसल, सनातन परंपरा और आस्था के प्रतीक धर्म ध्वज का आज राम मंदिर के शिखर पर प्रतिष्ठापन एक भावपूर्ण, ऐतिहासिक क्षण बन गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर राम मंदिर से जुड़े हर कारीगर वास्तुकार, श्रमवीर को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन सियावर रामचंद्र की जय से शुरू किया।

उन्होंने कहा आज सदियों के घाव भर रहे और वेदना कम हो रही। यह उस यज्ञ की पूर्णाहुति है जिसकी अग्नि 500 वर्षों तक प्रज्ज्वलित रही। पीएम मोदी ने कहा कि यह संकल्प से सिद्धि का प्रतीक है और सत्यमेव जयते का प्रतीक है।
संघ प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन..

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों लोगों की आस्था साकार हुई है। इस धर्म ध्वजा की तरह सनातन की ध्वजा को भी हम सभी को शिखर तक ले जाना है। संघ प्रमुख ने कहा कि राम मंदिर ने 500 सालों तक संघर्ष किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन..
इस लहराते केसरिया ध्वज को देखकर आज सिंहल जी, रामचंद्र दास जी महाराज तथा डालमिया जी को जरूर शांति मिली होगी।ऐतिहासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज पीढ़ियों की प्रतीक्षा पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का एक प्रतीक है। सदियां बदलीं लेकिन राम भक्तों की आस्था अडिग रही। आज यह शुभ दिन सबके जीवन में आया है।
ये भी पढ़ें: Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..
ये भी पढ़ें: Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..
Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..
