Saturday, November 22सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: BJP नेता प्रवीण सिंह बने गरीब परिवार के मसीहा..कैंसर पीड़ित बच्चे को दी बड़ी मदद

Banda: BJP leader Praveen Singh became savior of poor family
बीजेपी नेता प्रवीण सिंह।

समरनीति न्यूज, बांदा: असाध्य रोगों से पीड़ित की मदद करते विधायक-सांसदों को देखा और सुना होगा। जनप्रतिनिधियों को सरकार से इसके लिए निधि मिलती है। ताकि वे असहाय पीड़ित लोगों तक सरकार द्वारा आर्थिक मदद पहुंचा सकें। मगर बांदा में ‘बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन’ के संस्थापक एवं भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने असाध्य रोग से पीड़ित एक बालक के परिवार की खुद सीधे मदद कर बड़ा उदाहरण पेश किया है। यह जानकर लोग कह रहे हैं कि न वादा, न आश्वासन..प्रवीण भईया ने तो कर दी सीधे मदद।

कैंसर से जंग लड़ रहा बिजलीखेड़ा के प्रमोद कुमार का बेटा

दरअसल, बिजली खेड़ा मोहल्ले के रहने वाले प्रमोद कुमार के बेटे को कैंसर की बीमारी है। बच्चे के इलाज के लिए उन्हें तत्काल मदद की जरूरत थी। हर किसी से मदद की पुकार लगाई, मगर कोई सहारा नहीं दिखाई दिया। किसी तरह यह बात भाजपा नेता प्रवीण सिंह के पास पहुंची।

Banda: BJP leader Praveen Singh became savior of poor family
पीड़ित बच्चा।

पीड़ित परिवार बोला, कभी नहीं भूला सकते यह एहसान..

उन्होंने पीड़ित बच्चे के पिता से संपर्क किया। फिर बिना देरी किए तत्काल उन्हें 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी। बेटे के इलाज के लिए पैसा पाकर पिता की फिलहाल चिंता खत्म हो गई। शहर में सीएमओ आवास के सामने रहने वाले प्रमोद कहते हैं कि उनके परिवार के लिए प्रवीण सिंह मसीहा हैं।

प्रवीण बोले, यह कोई एहसान नहीं-बस जरूरतमंद की मदद

उन्होंने बिना देरी किए तुरंत मदद की है। हम उनका एहसान कभी नहीं भूल सकते। उधर, प्रवीण कहते हैं कि वह भी एक पिता हैं। वह ऐसी स्थिति में पिता के दर्द को समझ सकते हैं। वह कहते हैं कि ”उन्होंने किसी पर कोई एहसान नहीं किया है, बस मानवता के नाते जरूरतमंद की मदद की है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि जल्द से जल्द बच्चे को स्वस्थ करें।”

ये भी पढ़ें: बांदा में भव्य दंगल-धनंजय सिंह बने मुख्य अतिथि-प्रवीण सिंह ने किया स्वागत

बांदा में भव्य दंगल-धनंजय सिंह बने मुख्य अतिथि-प्रवीण सिंह ने किया स्वागत