Friday, November 21सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को याद कर किया नमन

Banda: Congress workers remember and pay homage to late Indira Gandhi

समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेसियों ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया। स्वर्गीय श्रीमती गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि इंदिरा गांधी बचपन से ही क्रांतिकारियों के सानिध्य में रहीं।

‘क्रांतिकारियों के सानिध्य में गुजरा था स्व. इंदिरा गांधी का बचपन’

देश की आजादी के लिए उन्होंने जेल यातनाएं भी सहीं। उनमें आयरन लेडी के गुण बचपन से ही थे। उन्होंने कभी झुकना नहीं सीखा। देश की अस्मिता और सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया।

ये भी पढ़ें: बुलंद हौंसलों से दुनिया को झुकाने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना रहा आज पूरा देश

पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाई और 1971 में उसके दो फाड़ कर दुनिया में बांग्लादेश नाम का नया देश ही बना डाला। कहा कि एक बार स्व. इंदिरा गांधी ने कहा था कि ”मैं जीवित रहूं या न रहूं मेरे खून का एक-एक कतरा देश को मजबूती प्रदान करेगा।” उनकी ये बातें आज भी देश को मजबूत कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: Lucknow: राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग-अजय राय ने गृहमंत्री को लिखा पत्र   

कांग्रेसियों ने रानी लक्ष्मीबाई को भी याद किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. इदरीश खान, शिवबली सिंह, सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, संतोष द्विवेदी, दुर्गा जाटव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: चित्रकूट में रैली से पहले भगवान कामतानाथ की शरण में प्रियंका गांधी, बोलीं- दादी की भी जुड़ी थी आस्था

चित्रकूट में रैली से पहले भगवान कामतानाथ की शरण में प्रियंका गांधी, बोलीं- दादी की भी जुड़ी थी आस्था

बांदा में भीषण दुर्घटना, सास-दामाद समेत दो की मौत-दो लोग कानपुर रेफर