Monday, November 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: बसपा नेता जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का निधन, शोक की लहर

Banda: BSP leader Jairam Singh's uncle Raghuvar Singh passes away

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के वरिष्ठ बसपा नेता एवं जिपं सदस्य सीता सिंह के पति जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। बीते कुछ दिनों से सांस की बीमारी से परेशान थे। वह तिंदवारी क्षेत्र के बेहद सम्मानित किसानों में एक थे। क्षेत्र में हमेशा उन्होंने लोक कल्याण के कार्यों में सहयोग दिया।

लखनऊ में चल रहा था इलाज

बताते हैं कि कुछ दिनों से उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को शाम को बांदा के आवास विकास स्थित ग्राम बछेउरा ले जाया गया।

तिंदवारी क्षेत्र में शोक की लहर

वहां शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। आज सोमवार को पैतृक ग्राम बछेउरा में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके निधन पर पूरे तिंदवारी क्षेत्र के लोगों में शोक है।

ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में आज से भीषण ठंड की शुरुआत

UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान

Banda: टूर से लौट रही स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, पांच की हालत गंभीर

बांदा: प्लेटफार्म पर छूटे लड्डू गोपाल-अगले दिन थाने में मिले

झांसी: सर्राफा व्यापारी के बिगड़ैल बेटे ने महिलाकर्मी से की बेशर्मीभरी अभद्रता-गिरफ्तार

Good News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे