Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

झांसी: निषाद पार्टी की नेता नीलू की मौत से बढ़ा सियासी तापमान, जिलाध्यक्ष पति पर गंभीर आरोप

Jhansi: Death of Nishad Party leader Neelu raises political temperature

समरनीति न्यूज, झांसी: झांसी में निषाद पार्टी की नेता नीलू रायकवार की मौत से बुंदेलखंड में सियासी तापमान बढ़ गया है। वह पार्टी जिलाध्यक्ष एसके बाबा की पत्नी थीं। मृतका की मां ने अपने जिलाध्यक्ष दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताते चलें कि नीलू रायकवार ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। उनका शव बुधवार को झांसी शहर में फ्रेंड्स कॉलोनी में किराये के मकान में फंदे पर लटकता मिला था।

पति से विवाद के चलते अलग कमरा लेकर रहती थीं नीलू

बताते हैं कि मृतका नीलू निषाद पार्टी में झांसी में महिला मोर्चा में जिला सचिव रह चुकी थीं। उनका अपने पति से लंबे समय से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। विवाद के कारण नीलू किराए पर कमरा लेकर अलग रहती थीं। उनके बच्चे पिता के साथ ही रहते थे।

नीलू के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है झांसी पुलिस

Jhansi: Death of Nishad Party leader Neelu raises political temperature

बताते हैं कि जब सुबह फ्लैट में कोई हलचल नहीं हुई, तो मकान मालिक ने नीलू की मां को और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो नीलू का शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सास ने अपने जिलाध्यक्ष दामाद पर लगाए बेहद गंभीर आरोप

साथ ही नीलू के मोबाइल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण पारिवारिक विवाद में सुसाइड का बताया जा रहा है। उधर, मृतक की मां ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दामाद बेटी को मारता-पीटता था। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसलिए बेटी अलग रहती थी। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: UP: “तुम यादव हो पढ़कर क्या करोगे…भैंस चराओ”…मामले में पुलिस जांच में यह बात आई सामने..

ये भी पढ़ें: बांदा में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या, दीवारी नृत्य की हलचल के बीच मारी गोली

UP: “तुम यादव हो पढ़कर क्या करोगे…भैंस चराओ”…मामले में पुलिस जांच में यह बात आई सामने..

हमीरपुर: बांदा के मामा-भांजे की कानपुर-सागर हाइवे पर हादसे में मौत-एक कानपुर रेफर

बांदा में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या, दीवारी नृत्य की हलचल के बीच मारी गोली

झांसी-मुरादाबाद: दारोगा ने महिला सिपाही से दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप-मुकदमा

कमरा बंद कर 24 किन्नरों ने पिया फिनायल-कुकर्म और ब्लैकमेलिंग से थे परेशान, पढ़ें पूरी खबर..

बना वर्ल्ड रिकार्ड: प्रभु श्रीराम की नगरी लाखों दीपों से जगमगाई, सीएम योगी ने भी जलाया दीप