Tuesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

दशहरा: बांदा में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भगवान राम-लक्ष्मण का तिलक कर किया पूजन

Dussehra: MLA Prakash Dwivedi worshipped Lord Ram and Laxman by applying tilak in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दशहरा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। गुरुवार को प्रागी तालाब रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समर्थकों के साथ शामिल हुए। सदर विधायक ने राम-लक्ष्मण को तिलक लगाया।

विधायक बोले,  अधर्म पर धर्म की विजय का अमर संदेश..

Dussehra: MLA Prakash Dwivedi worshipped Lord Ram and Laxman by applying tilak in Banda

फिर माला पहनाकर पूजन किया। विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि दशहरा का यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का अमर संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम जी के आशीर्वाद से हम सभी सत्य, शौर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहें। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ व रामलीला कमेटी के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन..नम आंखों से माता जगदंबा को भक्तों ने दी विदाई

बांदा: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन..नम आंखों से माता जगदंबा को भक्तों ने दी विदाई