समरनीति न्यूज, चित्रकूट: चित्रकूट में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर एक चलती स्कार्पियो के ऊपर भारी-भरकम महुए का पेड़ अचानक गिर पड़ा। इस हादसे में बांदा जा रहे रिटायर आईएफएस अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं बेटा और पौत्र तथा ड्राइवर घायल हो गए।
झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर चलती स्कार्पियों पर गिरा पेड़
जानकारी के अनुसार, यह हादसा चित्रकूट में कर्वी से सटे कालूपुर पाही के पास हुआ। स्कार्पियों में बांदा में पुलिस लाइन के पीछे झील का पुरवा निवासी रिटायर आईएफएस अधिकारी दुर्गा प्रसाद द्विवेदी (80) उनकी पत्नी मधु द्विवेदी (72) और उनका बेटा अभिनव (43), पौत्र अंश (30) तथा चालक बबलू (40) सवार थे।
मानिकपुर स्टेशन से बांदा लौट रहे थे सभी परिजन
जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी श्री द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ बेटी के पास मुंबई गए थे। वहां बीमारी का इलाज कराकर आज लौट रहे थे। बुजुर्ग पति-पत्नी ट्रेन से मानिकपुर स्टेशन उतरे। वहां दोनों को लेने के लिए बेटा अभिनव और पौत्र अंश स्कार्पियों से गए थे।
बेटे और पौत्र घायल हालत में अस्पताल में भर्ती
वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। आसपास के लोगों की मदद से पेड़ को काटकर हटाया गया। बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। वहीं उनके बेटे और पौत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक को भी चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी अरविंद वर्मा मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: बांदा: हाइवे पर काली थार में पकड़े गए 3 युवक-अवैध पिस्टलें-मैग्जीन बरामद
ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में एनकाउंटर-असली पुलिस की ‘नकली’ से मुठभेड़-ईरानी गैंग के दो बदमाशों गिरफ्तार
बांदा: हाइवे पर काली थार में पकड़े गए 3 युवक-अवैध पिस्टलें-मैग्जीन बरामद
Breaking: बांदा में एनकाउंटर-असली पुलिस की ‘नकली’ से मुठभेड़-ईरानी गैंग के दो बदमाशों गिरफ्तार
बांदा की महिला की हरियाणा में संदिग्ध हालात में मौत-हत्या का आरोप
स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा को पिकअप ने मारी टक्कर, एक छात्र की मौत