Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक बाइक सवार की मौत, चार घायल 

in Banda Accident on Bundelkhand Expressway-one bike rider died and four injured

समरनीति न्यूज, बांदा: बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर देर रात दो बाइकों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक ने दम तोड़ दिया। वहीं चार को भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि मोबाइल ढूंढते वक्त यह हादसा हुआ।

घायलों में हमीरपुर के भी युवक

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिला के मौदहा थाना क्षेत्र के छिरका गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र (26) शुक्रवार रात अपने पड़ोसी रामकुमार (23) के साथ बाइक से चित्रकूट जा रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में इनका मोबाइल गिर गया। मोबाइल ढूंढने के चक्कर में दोनों बाइक मोड़कर उलटी दिशा में चलने लगे। इसी बीच रास्ते में दूसरी बाइक से उनकी भीषण टक्कर हो गई।

in Banda Accident on Bundelkhand Expressway-one bike rider died and four injured

दूसरी बाइक पर सवार बांदा तिंदवारी के जसईपुर गांव के रज्जन पटेल (26) और अखिलेश श्रीवास्तव (30) तथा विवेक कुशवाहा (28) सवार थे। ये लोग भी चित्रकूट जा रहे थे।

बिसंडा टोल प्लाजा के पास की घटना

यह हादसा बिसंडा टोला प्लाजा के पास हुआ। आसपास के लोगों की सूचना पर पांचों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां रज्जन पटेल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि वह आविवाहित और तीन भाइयों में छोटे थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: सेक्स रैकेट का खुलासा, मकान मालकिन निकली संचालक-चार महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: बांदा: भव्य समारोह में कांग्रेस के नवनियुक्त पाधिकारियों ने ली शपथ

भाई ने छीन लिया मोबाइल तो बहन ने उठाया यह खौफनाक कदम…कोहराम