Wednesday, December 24सही समय पर सच्ची खबर...

Eid Ul Adha 2025: ताजमहल में फ्री एंट्री-पर्यटक भी गदगद-पूरे प्रदेश में बकरीद का उल्लास

Bakrid festival is being celebrated with enthusiasm throughout in Uttar Pradesh

समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बकरीद का त्यौहार पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि बकरीद पर ताजमहल में फ्री एंट्री कर दी गई। दो घंटे तक पर्यटकों का भी ताजमहल में एंट्री का टिकट नहीं लगा। इसलिए पर्यटक भी खूब गदगद नजर आए। त्यौहार की शुरूआत मस्जिदों और इबादतगाहों पर नमाज अदा करने के बाद शुरू हुई। इसके बाद कुर्बानी का दौर शुरू हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी। वहीं सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी हो रही है।

लोगों में आपसी सौहार्द भी आया नजर

तमाम ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के चाकचौबंध प्रबंध किए गए हैं। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। उधर, आगरा में ताजमहल परिसर में भी ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की गई।

ताजमहल में दो घंटे निशुल्क रहा प्रवेश

इस दौरान ताजमहल में दो घंटे के लिए निशुल्क प्रवेश रहा। नमाजियों के साथ पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश दिया गया। बकरीद पर निशुल्क प्रवेश के कारण बड़ी संख्या में ताजमहल देखने के लिए पर्यटक पहुंचे। वहीं पूरे प्रदेश में आपसी सौहार्द भी नजर आ रहा है। लोग एक-दूसरे को गले लगकर बकरीद की बधाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, 5 डॉक्टर बर्खास्त-कई चिकित्साधिकारियों पर भी एक्शन

ये भी पढ़ें: अब सपा नेता का अश्लील वीडियो आया सामने… महिला संग अश्लीलता करते दिखे..गिरफ्तार 

UP: महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से बैड टच करने वाले क्रीड़ाधिकारी और कोच के खिलाफ मुकदमा