Saturday, October 25सही समय पर सच्ची खबर...

Bijnor: 21 साल के देवर को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां, पहले हदें तोड़ीं और फिर दोनों ने दी जान

20-year-old lover and 35-year-old married girlfriend-commit suicide in Bijnor

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में एक 37 वर्षीय आरती ने अपने 21 साल के देवर ललित के साथ जहर खा लिया। दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका आरती महिला के दो बच्चे भी हैं। क्षेत्र में प्रेम प्रसंग की यह घटना चर्चा का खास विषय बनी हुई है।

कीरतपुर के हुसैनपुर की घटना-चर्चा का विषय

जानकारी के अनुसार, किरतपुर के हुसैनपुर की एक विवाहिता का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका 37 वर्षीय विवाहित और दो बच्चों की मां थी। वहीं प्रेमी 21 साल का युवक था, जो रिश्ते में आरती का देवर लगता था। चर्चा है कि दोनों के बीच लगभग 3 साल से अफेयर चल रहा था।

घर से भाग गए थे दोनों, पुलिस ने किया बरामद

20-year-old lover and 35-year-old married girlfriend-commit suicide in Bijnor

मगर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गया। दोनों के बीच रिश्ता इतना गहरा हो गया कि साथ जीने-मरने की ठान ली। बताते हैं कि कुछ दिन पहले दोनों घर से साथ-साथ कहीं चले गए थे। महिला के पति ने मुकदमा लिखाया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को लगभग सप्ताह पूर्व बरामद किया था।

प्रेमी संग रहने की जिद्द पर अड़ी हुई थी विवाहिता

घर लौटने पर दोनों ने जहर खाकर अपना जीवन खत्म कर लिया। घटना दीवाली की शाम की बताई जा रही है। दोनों की मौत बिजनौर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। यह प्रेम प्रसंग लोगों में चर्चा की वजह बना है। बताते हैं कि विवाहिता अपने पति व बच्चों को छोड़ प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी। लोगों ने काफी समझाया, मगर वह नहीं मानी। सीओ नजीबाबाद का कहना है कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: प्यार में सीमा लांघी : 14 साल के लड़के को ले भागी 22 साल की लड़की, जबरन चाहती है रिश्ता बनाना, FIR..

बांदा में प्रेमिका ने फाड़े दूल्हे के कपड़े, शादी रुकवाकर लिखाया मुकदमा 

बांदा में चाची-भतीजे के प्रेम-प्रसंग का 1 साल बाद दर्दनाक अंत, एक की मौत, दूसरा रेफर

UP : शादीशुदा प्रेमिका और कुंवारे प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर से लापता थे दोनों..

प्यार में सीमा लांघी : 14 साल के लड़के को ले भागी 22 साल की लड़की, जबरन चाहती है रिश्ता बनाना, FIR..

UP: कैसा ये प्यार है: बाॅयफ्रैंड संग भागी पत्नी तो पति ने दोनों की करा दी शादी-बिलखते रहे बच्चे

प्यार की अनोखी दास्तांः दुनिया की नजर में मां बनकर वो घर में पत्नी का रिश्ता निभाती रही..