Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

अवैध संबंधों में युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट-सिर को नुकीले हथियार से गोदा

youth was murdered in Banda due to illicit relations

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक युवक की नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसका खून से लतपत शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने उसके शरीर को नुकीले हथियारे से गोद डाला। उसके सिर और प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के गंभीर निशान मिले हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों में हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस की चार टीमों को खुलासे में लगाया गया है। जल्द ही अनावरण किया जाएगा।

डिघवट गांव में हुई घटना

जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव के धर्मेंद्र निषाद (25) पुत्र कल्लू निषाद शनिवार को घर पर अकेले थे। बताते हैं कि उनकी मां गायत्री देवी दवाई लेने गई थीं। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने युवक की शरीर को नुकीले हथियारों से गोद डाला है।

तलाश में पुलिस की 4 टीमें

साथ ही युवक के प्राइवेट पार्ट पर भी नुकीले हथियारे से कई बार प्रहार किया है। लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह देर तक घर से बाहर नहीं आया। पड़ोसी राजेश निषाद ने देखा तो खून से लतपत शव पड़ा दिखा। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

अवैध संबंधों में हत्या का शक

फारेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। बताते हैं कि मृतक दो भाइयों में बड़े थे और अविवाहित थे। पिता का निधन हो चुका है। सीओ सदर राजबीर सिंह का कहना है सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। उधर, सीओ राजवीर सिंह गौर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें: Lucknow: विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का खुलासा-डाॅक्टर निकला संचालक-दो विदेशी युवतियां.. 

ये भी पढ़ें: चित्रकूट: PWD के 3 जेई सस्‍पेंड-एई को नोटिस, ठेकेदार पर भी होगी कार्रवाई, पढ़ें पूरा मामला

Breaking: महोबा में भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत-तीन गंभीर, CM Yogi ने शोक जताया