Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

वारदात से हिला बांदा : विवाद में युवक को गोली मारी, कानपुर रेफर

gun shot kanpur
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में एक युवक को आपसी विवाद में गोली मार दी गई। विवाद खेत में जानवरों के घुस जाने का था। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां से उनको कानपुर रेफर कर दिया गया है। यह घटना कमासिन के ग्राम साडासानी की है। बताते हैं कि गांव के रज्जू सिंह व विनोद गर्ग में शाम को खेत में जानवर घुसने को लेकर विवाद हो गया था।

गंभीर हालत में कानपुर रेफर

इसी खुन्नस में विनोद गर्ग को बीती रात गोली मार दी गई। घटना तोनहर पुल पर हुई। बताते हैं कि गोली विनोद के सीने में लगी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां से उनको कानपुर रेफर कर दिया गया है। सीओ रोहित यादव भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

ये भी पढ़ें : Update : UP की बड़ी खबर : थाने में सिपाही ने राइफल से दरोगा को मारी गोली, फिर खुद को भी..