Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, दो युवकों पर गंभीर आरोप

Youth dies after being hit by train in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक युवक के ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पैर कट गए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि दो युवकों ने उसे पीटने के बाद ट्रेन के आगे धकेल दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी जानकारी नहीं है। जांच की जा रही है।

दो युवकों पर ट्रेन के आगे धक्का देने का आरोप

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चौराहा के सेवाराम गुप्ता का बेटा सुशील (26) मंगलवार दोपहर घर में था। बताते हैं कि तभी जान-पहचान के

ये भी पढ़ें : बांदा जिला पंचायत : यहां भ्रष्टाचार के दलदल में सभी दल एक! बिना जांच-पड़ताल के दिए जा रहे ठेके

दो युवक उसे बुला ले गए। आरोप है कि बाबा साहब तालाब के पास दोनों युवकों ने उसे बुरी तरह से पीटा। इसके बाद रेलवे लाइन ले जाकर ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। बताते हैं कि इससे सुशील के दोनों पैर कट गए।

जानकारी पर रेलवे पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मृतक के पिता का कहना है कि कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है। कहा कि पता चला है कि दो युवकों ने उनके बेटे को ट्रेन के आगे धक्का दिया है। वह पुलिस में रिपोर्ट लिखाएंगे। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बांदा जिला पंचायत : यहां भ्रष्टाचार के दलदल में सभी दल एक! बिना जांच-पड़ताल के दिए जा रहे ठेके